फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बागपत में ईंट भटटे पर काम करते मिला छात्र

बागपत में ईंट भटटे पर काम करते मिला छात्र

Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत में ईंट भटटे पर काम करते मिला छात्र
बागपत में ईंट भट्ठे पर काम करते मिला छात्र
विज्ञापन

जानसठ। गांव चिंदौड़ा से डेढ़ माह पूर्व शिक्षक की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र घर से भाग गया था। बागपत क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर काम करता हुए छात्र मिला। छात्र के मिलने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है।

गांव चिंदौड़ा निवासी छात्र गांव के ही पास स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। डेढ़ माह पूर्व स्कूल में अध्यापक छात्र को किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे छात्र घर से भाग गया था। परिजनों ने थाने में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। परिजनों ने पुलिस से अध्यापक को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने छात्र की बरामदी को लेकर एसएसआई मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। छात्र ने गांव के दोस्त को फोन करके अपनी भाई से बातचीत कराने का कहा था। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया था। सर्विलांस के जरिए छात्र के बागपत में होने की जानकारी का पता चला। पुलिस ने बागपत जिले के गांव इदरीशपुर के ईंट भट्टे पर काम करते हुए छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। छात्र ने पूछताछ में बताया कि स्कूल में अध्यापक की डांट से क्षुब्ध होकर गांव से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed