{"_id":"5a8873044f1c1b462c8b872a","slug":"161518891780-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ हड़पे
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक व्यक्ति ने रोजगार के लिए विदेश भेजने के नाम पर 156 लड़कों से करीब डेढ़ करोड़ रुपयों की ठगी की है। पीड़ित चार युवकों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कस्बे के मोहम्मद अजरूदीन, अभिषेक, फरमान और अरशद ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। बताया कि मोहल्ला मुश्तर्क निवासी व्यक्ति ने उन्हें दुबई में रोजगार दिलाने के नाम पर एक-एक लाख रुपये प्रति युवक के हिसाब से लिए। काफी समय व्यतीत हो जाने के बाद आरोपी व्यक्ति ने सभी लड़कों को फर्जी वीजा और फर्जी टिकट देकर बहका दिया। पीड़ित लड़कों के परिजनों ने संदेह होने पर वीजा व टिकट की जांच कराई तो वह फर्जी निकले। थाने में दी गई तहरीर में पीड़ितों ने कहा है कि आरोपी ने 156 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति से एक से एक-एक लाख रुपये लेकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़पे हैं। वीजा और टिकट के सत्यापन के बाद पीड़ित युवकों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उन्हें गालियां देकर भगा दिया। पीड़ितों ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विद्युत निगम ने छापामारी की
मीरापुर। विद्युत निगम के जेई विनीत कुमार सैनी ने कस्बे के 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने के आरोप में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई सैनी के अनुसार अय्यूब, सलमुद्दीन, यूसुफ, फुरकान सैफी, आरिफ, बाबू, सगीर, इशहाक, रमेशचंद, वाहिद, मुस्तकीम के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर आरोप है कि कनेक्शन कटे होने के बाद भी चोरी से बिजली प्रयोग कर रहे थे।