फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वीडियो वायरल मामले में दो लोगों से पूछताछ

वीडियो वायरल मामले में दो लोगों से पूछताछ

Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल मामले  में दो लोगों से पूछताछ
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। सोशल मीडिया पर वायरल हुई देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ने वाली वीडियो के मामले में मंसूरपुर पुलिस ने गांव नोना के अध्यापक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो वायरल की जांच-पड़ताल कराई गई। यह मामला गांव नोना के रहने वाले नैन सिंह के घर का निकला है। नैनसिंह गांव के स्कूल में अध्यापक भी हैं। वीडियो वायरल में इनके घर से भीम युवा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़े गए थे और परिवार की महिला से कहा गया था कि वह अपने घरों में सिर्फ बाबा साहब की, गुरु रविदास जी के आगे ही अपने शीश झुकाओ। इस मामले में अध्यापक नैनसिंह व गांव के ही सतीश को पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक की पूछताछ में वीडियो वायरल को लेकर इन दोनों की भूमिका निकलकर सामने नहीं आई है। हिरासत में लिए गए अध्यापक ने बताया कि जिस समय संगठन के लोग उनके घर पर आए, वह घर पर नहीं थे। घर में सिर्फ महिलाएं थीं। देवी-देवताओं में उनका पूरा विश्वास है, उन्होंने उतारे गए सभी देवी-देवताओं के पोस्टर दोबारा लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed