फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगतसिंह रोड पर युवती से छेड़छाड़

भगतसिंह रोड पर युवती से छेड़छाड़

Thu, 02 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
भगतसिंह रोड पर  युवती से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर कुछ युवकों ने सरेआम युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों ने मनचलों को दबोच कर उनकी जमकर धुनाई की। माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दुपहर भगत सिंह रोड पर कुछ युवतियां बाजार आई थी। युवतियों के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाते हुए युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान वहां काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मनचलों की जमकर धुनाई की। मनचलों के माफी मांगने पर लोगों ने उन्हें छोड़ा। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। हालांकि खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, मगर तब तक मामला निपट चुका था।
विज्ञापन

विवाहिता ने खाया जहर
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के मोहल्ला मल्लूपुरा निवासी एक विवाहिता को संदिग्ध हालात में जहर खाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा छत से गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी के ग्राम छतेला निवासी यासीन का पांच वर्षीय पुत्र अलीम मकान की छत पर खेल रहा था। वह अचानक छत से गिर गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पत्नी की गर्दन पर चाकू से प्रहार
मुजफ्फरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते उसके पति ने उसकी गर्दन पर चाकूओं से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के संजय मार्ग निवासी संजय सिंघल मेरठ रोड स्थित एक बैँक्वेट हॉल में शादी समारोह में गया था। स्कोडा कार को बाहर खड़ा किया था, जिसे वाहन चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवक पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पडौस में ही रहने वाले एक युवक ने मामूली कहासुनी होने पर उसके साथ मारपीट करते हुए गालीगलौज कर दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed