फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइनेंसर हत्याकांड के हत्यारोपी परमिंद्र को जेल भेजा

फाइनेंसर हत्याकांड के हत्यारोपी परमिंद्र को जेल भेजा

Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर हत्याकांड के हत्यारोपी परमिंद्र को जेल भेजा
गौरव का हत्यारोपी परमिंद्र जेल भेजा
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। गांव पाल के फाइनेंसर गौरव नागर हत्याकांड के मुख्य आरोपी परमिंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक दो हत्यारोपी जेल जा चुके हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव पाल निवासी फाइनेंसर गौरव नागर पुत्र चंद्रपाल की 21 जुलाई को गांव सराय रसूलपुर के रहने वाले परमिंद्र पुत्र नत्थू ने अपने गांव निवासी दो साथी मोहम्मद अब्बास पुत्र शाने रजा और मोनू पुत्र मांगेराम के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपियों ने फाइनेंसर के शव को उसकी बाइक समेत गंगनहर में फेंक दिया था। बुधवार को हत्यारोपियों की निशानदेही पर गौरव की बाइक को पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया था। इंस्पेक्टर पीपी सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को हत्यारोपी परमिंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने सठेड़ी गंगनहर पुल के पास फाइनेंसर का शव बरामद किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अब्बास को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को परमिंद्र को भी जेल भेज दिया गया। उधर, हत्यारोपी परमिंद्र के बड़े भाई इंद्र के विरुद्ध भी गौरव की पत्नी मधु ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि इंद्र से पूछताछ की जा रही है। चौथे फरार हत्यारोपी मोनू को पुलिस पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed