{"_id":"5973a94e4f1c1bdb4c8b456e","slug":"161500752206-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला की अस्मत से खेलता रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली की महिला की अस्मत से खेलता रहा
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर महिला की अस्मत खेलता रहा
मुजफ्फरनगर। शहर का एक युवक शादी का झांसा देकर दिल्ली की महिला की अस्मत से खेलता रहा। आरोपी कई साल तक महिला का शारीरिक शोषण कर भाग निकला। उसकी तलाश में पीड़िता मुजफ्फरनगर आ पहुंची। आरोपी की दुकान और शहर कोतवाली पर हंगामा किया। पीड़िता ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दिल्ली का बताया है।
दिल्ली निवासी पीड़ित महिला सरकारी नौकरी में सेवारत है। उसका एक बेटा है। उसके पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। शनिवार को पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ यहां शहर कोतवाली में पहुंची। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी जान-पहचान मुजफ्फरनगर के युवक से हुई थी। युवक वहां एक प्राईवेट बैंक में नौकरी करता था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने कहा कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है, इसलिए घरवालों को समझाने में समय लगेगा। आरोपी ने तीन बार उसका गर्भपात कराया और उसे भरोसा देता रहा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। कुछ दिन पहले आरोपी युवक उसे चकमा देकर मुजफ्फरनगर भाग आया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता चला कि युवक शादी कर रहा है और उसके परिजनों ने रिश्ता पक्का कर दिया है। शनिवार को वह रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंची। युवक के पिता की दुकान में हंगामा किया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला समेत अन्य लोगों को शहर कोतवाली ले आई। पीड़िता ने शहर कोतवाली में भी हंगामा करते हुए युवक को सामने बुलाने की बात कही, लेकिन उसके परिजनों ने युवक के बारे में अनभिज्ञता जताई। पीड़िता ने शहर कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मामला दिल्ली का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। देर शाम तक पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर में ही डेरा डाले हुए थी। उसका कहना था कि वह आरोपी को अपने साथ लेकर जाएगी।