{"_id":"5d17b2488ebc3e3ca164d4ed","slug":"1561834035332-muzaffarnagar-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक गाड़ी और 32 टायर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक गाड़ी और 32 टायर बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर 20 दिन पूर्व टायरों से लदे कैंटर की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से असलाह के साथ ही एक गाड़ी और लूटे गए 32 टायर बरामद किए गए हैं।
सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि नौ जून की तड़के लक्सर से राजस्थान जा रहे टायरों से लदे ट्रक को हाईवे पर सिसौना के निकट लूट लिया गया था। ट्रक में बाइकों के जेके मार्का 2200 टायर लदे थे। ट्रक चालक विरेंद्र निवासी बरेली ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सदर ने बताया कि थाना पुलिस ने शनिवार को हाईवे स्थित बंद पड़े ढाबे में दबिश देकर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। लुटेरों के पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही एक गाड़ी में लादे गए लूट के 32 टायर भी बरामद किए गए। गिरफ्तार लुटेरों में जावेद निवासी गांव ओढ़ापुर थाना छपरौली जनपद बागपत, इसरार उर्फ मामा निवासी सिंभावली हापुड़ और तालिब निवासी गांव जिसौरा थाना मुंडाली मेरठ शामिल हैं। वहीं एक लुटेरा लूटा गया कैंटर लेकर फरार हो गया। बताया कि लुटेरों में शामिल जावेद ने करीब छह माह पूर्व भी एक ट्रक लूटा था। उस पर विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इसरार पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया है।