{"_id":"5d1663748ebc3e3c9b261e13","slug":"156174831912-khatauli-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई गाजियाबाद पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खतौली (मुजफ्फरनगर)। 25 हजार की इनामी आरोपी महिला को पकड़ने गई गाजियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस से लोगों ने हाथापाई की और महिला को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला हत्या के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रही थी। इसके अलावा खतौली पुलिस ने महिला के पति जमालूददीन को 24 जून की रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गांव खोकनी निवासी शातिर बदमाश जमालूद्दीन अपनी पत्नी रुबीना के साथ जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में भी रहता था। 2014 में जमालूद्दीन व उसकी पत्नी रुबीना सहित इनके साथियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस हत्या में जमालूद्दीन जेल गया था। इस हत्या के मामले में पत्नी रुबीना भी नामजद थी। आरोपी फरार चल रही थी। इसलिए गाजियाबाद पुलिस ने रुबीना पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गाजियाबाद के भोजपुर थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को गाजियाबाद की पुलिस टीम ने खतौली के गांव खोकनी में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने रुबीना को पकड़ लिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और रुबीना को छुड़ाने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी कर दी थी। विरोध के चलते पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ गाजियाबाद ले गई। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि थाना भोजपुर की पुलिस 25 हजार रुपये की इनामी महिला को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।