फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेर, एक को लगी गोली

मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेर, एक को लगी गोली

Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेर, एक को लगी गोली
मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे, एक को लगी गोली
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिनदहाड़े रामराज थाना पुलिस ने टिकौला शुगर मिल के निकट हुई मुठभेड़ में कार सवार दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। एक लुटेरा गोली लगने से घायल भी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश पर नोएडा क्षेत्र में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

रामराज थाना पुलिस बृहस्पतिवार को एसओ राजेंद्र गिरि के नेतृत्व में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर टिकौला शुगर मिल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामराज की तरफ से तेज रफ्तार से आती कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने कार की घेराबंदी की तो बदमाश शुगर मिल से जंगल की तरफ भागने लगे। इसी दौरान गांव पुट्ठी निवासी किसान धीरसिंह के नलकूप के पास बदमाशों की कार मिट्टी में धंस गई, जहां आमने-सामने की मुठभेड़ में कार सवार एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि भागने का प्रयास कर रहे दूसरे युवक को भी पुलिस टीम ने धरदबोचा। एसओ रामराज ने बताया कि घायल बदमाश बिट्टू निवासी गांव शाहपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी की पहचान अभिषेक निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 39 नोएडा के रूप में हुई। दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लुटेरे हैं, जिनके पास से बरामद की गई स्विफ्ट कार भी नौ मार्च को नोएडा क्षेत्र में ही लूटी गई थी, जिसे नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया जा रहा था। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि घायल लुटेरे बिट्टू पर नोएडा में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed