फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लालूखेड़ी में बरात की बस पर हमला

लालूखेड़ी में बरात की बस पर हमला

Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
लालूखेड़ी में बरात की बस पर हमला
लालूखेड़ी में बरात की बस पर हमला
विज्ञापन

तितावी। लालूखेड़ी बस स्टैंड पर मंगलवार शाम शादी के बाद लौट रही बरात की बस पर हमला करते हुए लाठी-डंडों से लैस युवकों ने बरातियों को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा। गांव में चढ़त के दौरान बरात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन हमलावरों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
चरथावल क्षेत्र के गांव मुथरा से एक युवक की बरात मंगलवार सुबह तितावी क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी गई थी। बरातियों का कहना है कि गांव में चढ़त कार्यक्रम के दौरान बरात में शामिल महिलाएं भी डीजे पर डांस कर रहीं थीं। इसी दौरान लालूखेड़ी के कुछ शराबी युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करते हुए बरातियों ने उक्त युवकों को वहां से भगा दिया था। शाम शादी समारोह संपन्न होने के बाद जब बरात विदा होकर लालूूखेड़ी बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद आठ-दस युवकों ने बस को रुकवा लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने बरातियों को बस से खींच-खींचकर बुरी तरह से मारपीट की। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे एसपी देहात आलोक शर्मा ने बरात पर हमला होते देख तितावी व लालूखेड़ी चौकी पुलिस को मौके पर बुला लिया, जिस पर तीन हमलावरों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। इसके बाद घायल बरातियों का मेडिकल कराने की बात कही गई, लेकिन बराती इससे इंकार कर मुथरा लौट गए। इस संबंध में देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


नसीरपुर में भी बरातियों को पीटा
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में भी मंगलवार देर शाम शाहपुर के गांव कुटबा में गई बरात में शामिल कुछ लोगों को घर लौटते समय पीटकर घायल कर दिया गया। गांव गुर्जरहेड़ी के युवक की बरात मंगलवार सुबह कुटबा गांव में गई थी, जिसमें नसीरपुर के भी कुछ युवक शामिल थे। बताया जा रहा है कि बरात में नसीरपुर के युवकों के साथ गुर्जरहेड़ी के युवकों ने मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया था, जिसकी खुन्नस में नसीरपुर में बरात से लौट रहे लोगों को पीटा गया। उक्त घटना में भी देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी, वहीं कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कवायद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed