{"_id":"5d1270c58ebc3e3c6e1fc7c2","slug":"15614895874-khatauli-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथेड़ी में फरार हत्यारोपी सहदेव की संपति कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथेड़ी में फरार हत्यारोपी सहदेव की संपति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथेड़ी में फरार हत्यारोपी सहदेव की संपत्ति कुर्क
खतौली/रतनपुरी। खतौली पुलिस ने दूधिया असबाब उर्फ वहाब हत्याकांड के फरार आरोपी गांव मथेड़ी निवासी सहदेव के मकान की कुर्की की। कुर्की की कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान में कोई नहीं मिला। परिवार के सभी लोग पूर्व में फरार हो गए थे। कुर्की की कार्रवाई के दौरान रतनपुरी पुलिस भी मौजूद रही।
मंसूरपुर के गांव खेड़ी तगान निवासी असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च की रात खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में दंगों के दौरान नौ सितंबर को दूधिया असबाब के दो भाइयों शाहिद और शबाब की हत्या कर दी गई थी, जिसके मुकदमे में असबाब की गवाही होनी थी। 16 मार्च को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शूटर वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी, निवासी डेरा इलाहीपुरा जनपद सहारनपुर को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार करके एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हत्याकांड में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी भोलू अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी शामिल थे। इन्हीं ने असबाब के दोनों भाइयों की भी हत्या की थी। ये सभी जमानत पर छूटकर आए हुए थे। दूधिया हत्याकांड में इन पांच हत्यारोपियों के साथ ही वासु उर्फ उत्तम उर्फ दीपक के साथ ही साजिशकर्ता के रूप में गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र मनजीत उर्फ टोनी का नाम भी सामने आया था। एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। चार मई को टोनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब दूधिया हत्याकांड में मथेड़ी निवासी आरोपी सहदेव पुत्र करन सिंह फरार चल रहा था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर खतौली पुलिस ने आरोपी सहदेव के मकान की कुर्की की। पुलिस ने आरोपी के मकान के दरवाजे, बर्तन, चारपाई सहित अन्य सामानों की कुर्की कर ली है।