फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खंभे को उखाड़ते हुए हवा में उछली कार, कोई हताहत नहीं

खंभे को उखाड़ते हुए हवा में उछली कार, कोई हताहत नहीं

Mon, 24 Jun 2019 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
खंभे को उखाड़ते हुए हवा में उछली कार, कोई हताहत नहीं
खंभे को उखाड़ते हुए हवा में उछली कार, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे रोड पर रविवार रात तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर कई फीट हवा में उछलते हुए जमीन पर गिरकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट तक नहीं आई।

हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। रेलवे स्टेशन की तरफ से तेज गति में आ रही कार सरकारी अस्पताल के समीप आकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा जमीन से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। वहीं, कार भी हवा में कई फीट तक उछलते हुए धड़ाम से जमीन पर गिरकर पलट गई। कार में दो युवक सवार बताए गए हैं। लेकिन किसी को भी खरोंच तक नहीं आई। रात के समय सड़क पर आवाजाही कम थी। यदि उक्त हादसा दिन के समय होता तो कई लोगों की जान पर आफत आ सकती थी। क्योंकि रेलवे रोड अतिव्यस्त है। सूचना मिलते ही नगरपालिका की जेसीबी मौके पर पहुंची, जिससे सड़क पर पलटी कार को हटाया गया। कोतवाल आनंद देव मिश्रा का कहना कि हादसा तो होना बताया जा रहा है, लेकिन कार में कौन युवक सवार था उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिसने भी उक्त घटना देखी वह हतप्रभ रह गया। कार की गति भी काफी तेज बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed