फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फैक्टरी कर्मी को लिफ्ट देकर लूटा

फैक्टरी कर्मी को लिफ्ट देकर लूटा

Fri, 21 Jun 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मी को लिफ्ट देकर लूटा
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी फैक्टरी कर्मचारी को उत्तराखंड से लौटते हुए कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बाद पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नीलकमल अग्निहोत्री उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन स्थित पेपर मिल में बतौर मैनेजर काम करते हैं। बुधवार रात ड्यूटी के बाद घर लौटते समय नीलकमल ने पुरकाजी बाईपास से एक कार में मुजफ्फरनगर तक आने के लिए लिफ्ट ली थी। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बाईपास पर छपार के निकट पहुंचते ही कार सवार बदमाशों ने उस पर पिस्टल तानते हुए कार में ही बंधक बना लिया। इसके बाद हाईवे पर रामपुर तिराहे से आगे निकलते ही लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर 6500 रुपये, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी और दो एटीएम कार्ड लूट लिए। इसके बाद बदमाश हाईवे पर कच्चे रास्ते पर उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह रात में ही हाईवे स्थित एक पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन वहां से उसे सुबह आने की बात कहकर टरका दिया गया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार सुबह नई मंडी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed