{"_id":"5d0bd6988ebc3e11691cab66","slug":"1561056905131-60-muzaffarnagar-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई के घर से 1.60 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हलवाई के घर से 1.60 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खादरवाला में हलवाई के दो दिन से बंद पड़े घर के ताले तोड़कर मोहल्ले के ही चार किशोरों ने अलमारी में रखे 1.60 लाख रुपये साफ कर दिए। शक होने पर मोहल्ले के लोगों ने चारों किशोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिनके पास से 39 हजार रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला बिजेंद्र हलवाई का काम करता है। दो दिन पूर्व वह रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में घर को बंद कर गया था। पिछले दो दिन से ही मोहल्ले के रहने वाले चार किशोरों ने किसी तरह घर के मेन गेट के ताले तोड़ दिए। इसके बाद से ही आरोपी लड़के बारी-बारी से घर के अंदर आ-जा रहे थे। बृहस्पतिवार शाम मोहल्ले के लोगों ने शक होने पर चारों लड़कों को घर से निकलते हुए पकड़ लिया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 39 हजार रुपये बरामद किए गए। इस पर लोगों ने बिजेंद्र हलवाई को मामले की जानकारी दी, जिस पर देर शाम लौटे उसने घर चेक करते हुए बताया कि उसने अलमारी में मावे के कारोबारी को देने के लिए 1.60 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जो उसे शादी से लौटकर उसे देने थे। उक्त सभी रुपये अब अलमारी में नहीं हैं। चारों लड़कों से उक्त रुपयों की बाबत पूछा गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस पर देर रात सभी लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।