फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फोन करने से मना किया तो घर में घुसकर युवती को तेजाब डालने की धमकी दी

फोन करने से मना किया तो घर में घुसकर युवती को तेजाब डालने की धमकी दी

Thu, 20 Jun 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोन करने से मना किया तो घर में घुसकर युवती को तेजाब डालने की धमकी दी
फोन करने से मना किया तो युवती को दी तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। युवती ने फोन पर बात करने से मना किया तो युवक इतना नाराज हो गया कि उसने घर में घुसकर युवती को तेजाब डालने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से धमकी देने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने पुुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला नीमतला (बेरुन कोटला) निवासी एक युवक उसे बार बार फोन कर परेशान करता है और बात करने का दबाव बनाता है। इतना ही नहीं बात न करने पर वह उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजता है व अभद्रता करता है। युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर युवक मौका पाकर घर में घुस गया तथा गाली गलौज करते हुए उसे चेहरे पर तेजाब डालकर झुलसाने की धमकी दी। जब उसने शोर मचाया तो युवक वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed