{"_id":"5d0a79bd8ebc3e06150087f6","slug":"156096759915-muzaffarnagar-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित युवक को मृत बताकर हड़पी बीमे की राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के खेड़ी सराय गांव में एक जिंदा युवक को मृत बताकर बीमा राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर उसने न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में थाने से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
मीरापुर के गांव खेड़ी सराय के कृष्णपाल पुत्र सुखबीर सिंह ने 2001 में 20 वर्षों के लिए मनी बैक बीमा पॉलिसी कराई थी। 2001 से वह छह माह में 1601 रुपये जमा कराता आ रहा है। गांव में ही कृषिपाल पुत्र सुखबीर सिंह भी रहता था। छह माह पहले कृष्णपाल का दस हजार का चेक डाक के माध्यम से बीमा कंपनी से आया। गलती से डाकिया कृष्णपाल का चेक कृषिपाल के घर दे आया। दोनों के पिता का नाम एक ही होने के कारण उसने इस तरह की गलती कर दी। आरोप है कि उसके परिजनों और बीमा एजेंट ने ग्राम पंचायत सचिव से मिलीभगत करके पीड़ित की बीमा राशि हड़प ली। पीड़ित को इस खेल का पता उस समय लगा जब 25 अप्रैल को वह अपने बीमे की किस्त जमा कराने एलआईसी के ऑफिस पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।