{"_id":"5d07e2e08ebc3e30bb0b31f7","slug":"15607979076-khatauli-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने पर युवक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने पर युवक को धुना
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगने पर युवक की छात्रा के परिजनों ने जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जानसठ आती है। कस्बे का युवक उसके साथ आए दिन रास्ते में खड़ा होकर छेड़छाड़ करता था। छात्रा ने हरकतों से परेशान होकर अपने परिजनों को छेड़छाड़ की बात बताई, तो परिजन छात्रा के पीछे आकर युवक की तलाश में लग गए। सोमवार को जैसे ही छात्रा कस्बे में ट्यूशन पढ़ने के लिए आई, तो युवक उसे रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। इसी दौरान परिजनों ने युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। एसएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि युवक ने अपनी गलती मान कर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की लिखित में माफी मांगी है, जिसके चलते उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।