फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुजडू में अधिवक्ता को गोली मारी, मेरठ रैफर

सुजडू में अधिवक्ता को गोली मारी, मेरठ रैफर

Sat, 15 Jun 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुजडू में अधिवक्ता को गोली मारी, मेरठ रैफर
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार रात आईटीआई कॉलेज के पास सुजडू निवासी एक अधिवक्ता पर कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दोनों पैरों में गोलियां लगने से अधिवक्ता गंभीर घायल हो गया, जिसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है। हमलावर भी गांव सुजडू के बताए गए है। घटना के समय अधिवक्ता एक फैक्टरी से लौट रहा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी अधिवक्ता शाहनूर (25) पुत्र जब्बार पर हमले की वारदात हुई। शाहनूर शुक्रवार रात को गांव के सामने ही सिविल लाइन क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास एक फैक्टरी में गया था। जहां से जब वह बाइक से लौट रहा था। फैक्टरी से कुछ दूरी पर जाते ही छह हमलावरों ने उसे घेर लिया और फायरिंग कर दी। शाहनूर के दोनों पैरों में कई गोलियां लगी। फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुन कर फैक्टरी का गार्ड और अन्य लोग शोर मचाते हुए दौड़ कर आए तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अधिवक्ता के परिजन भी आ गए। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि अधिवक्ता की गांव के ही सलमान पक्ष से पुरानी रंजिश चल आ रही है। पहले भी कई बार झगड़े हो चुके है। अब एक युवती के रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों में टशन चल रही है। इसी रंजिश में हमले की वारदात हुई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में घायल अधिवक्ता ने सलमान समेत तीन ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों द्वारा उस पर हमला करना बताया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


- सुजडू के अधिवक्ता पर सिविल लाइन क्षेत्र में हमला हुआ है। पैरों में गोलियां लगी है। उसे घायल अवस्था में रेफर किया गया है। आरोपी गांव के ही सलमान पक्ष बताए गए है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - सतपाल अंतिल एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed