{"_id":"5d029846bdec226d96660ebc","slug":"15604511329-khatauli-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में पशु चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोशाला में पशु चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में पशु चोरी का प्रयास
खतौली। गोशाला में बुधवार की रात को चोरों ने गायों को चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने गोशाला के ताले काटे और मेन गेट तोड़ दिया। गोशाला के कर्मचारियों के जागने पर चोर फरार हो गए। कर्मचारियों के मुताबिक चोर अपने साथ कंटेनर लेकर आए थे। इस घटना को लेकर कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है। गौशाला समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुलिस को तहरीर देकर रात में पुलिस गश्त कराए जाने की मांग की।
नगर के होली चौक पक्काबाग, बालाजीपुरम में खतौली मंडी गोशाला स्थित है, जिसमें करीब 300 गाय और बछड़े हैं। इनकी देखभाल के लिए समिति की ओर से करीब 10 कर्मचारी लगे हैं। बुधवार की देर रात को चोर अपने साथ कंटेनर लेकर आए। इन चोरों ने गायों को चोरी करने के लिए कटर से ताले काटे और मेन गेट को तोड़ दिया। गेट तोड़ने पर आवाज होने पर कर्मचारी जाग गए। कर्मचारियों के जागने पर चोर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को गोशाला समिति के पदाधिकारी व सदस्य दीपक कुमार गर्ग, सुधीर कुमार गोयल, आशीष भारद्वाज थाने में पहुंचे। इन्होंने इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा को तहरीर देते हुए रात के समय गोशाला के आसपास पुलिस गश्त कराए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने गश्त कराने का आश्वासन देते हुए गोशाला पहुंचकर मौका मुआयना किया और कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली।