{"_id":"5d029843bdec226d9b5922dd","slug":"15604511295-khatauli-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक किसान के घर काम करता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता युवक किसान के घर काम करता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक किसान के घर काम करता मिला
खतौली। युवक 21 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। पुलिस ने युवक को किसान के यहां काम करते हुए सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने लापता युवक को उसके परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।
गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी 25 वर्षीय योगेश पुत्र ऋषिपाल 21 दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। उसके पिता ने थाने में चार जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले से गांव का एक युवक अपने गांव लौट रहा था। उसने गांव अतंवाड़ा के पास योगेश को चारा ले जाते हुए देखा। गांव के युवक ने योगेश को पहचान लिया और गांव पहुंचकर उसके परिजनों को जानकारी दी। पिता ने ऋषिपाल ने यह बात पुलिस को बताई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव अंतवाड़ा निवासी किसान कालू के यहां काम करते हुए योगेश को बरामद कर लिया। किसान का कहना था कि कुछ दिन पूर्व योगेश उनके गांव आया था। पुलिस ने योगेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।