फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता छात्र की हत्या या हादसा

लापता छात्र की हत्या या हादसा

Fri, 14 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्र की हत्या या हादसा
लापता छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर के लापता छात्र अभिषेक का शव रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा मिला। सिर में चोट लगने से छात्र की मौत हुई। बड़ा सवाल यह है कि छात्र किसके साथ था। अगर छात्र चलती ट्रेन से नीचे गिरता तो, उसका शव रेलवे ट्रैक से दूर पड़ा मिलता। दूसरा सवाल यह भी है कि बुधवार की रात को अभिषेक मुजफ्फरनगर की जिला परिषद मार्केट में था। इस तरह के कई सवाल संदेह में डाल रहे हैं। छात्र अभिषेक के साथ हादसा हुआ या फिर उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर डाला गया। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय छात्र अभिषेक पुत्र देवेंद्र का परिवार मूलरूप से बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावड़ा निवासी है। छात्र अभिषेक ने हरियाणा के सिरसा के स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परिजनों के मुताबिक अभिषेक बुधवार की रात करीब 9.30 बजे तक मुजफ्फरनगर की जिला परिषद मार्केट में था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अभिषेक को तलाश भी किया। परिजनों ने समझा कि अभिषेक अपने किसी दोस्त के यहां चला गया होगा, सुबह तक आ जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को पुलिस ने सूचना दी कि अभिषेक का शव खतौली में रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा मिला। मृतक के सिर में गहरी चोट लगी थी। खून भी रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा था। मृतक की जेब से दो मोबाइल, एक ईयर फोन लीड और मात्र 50 रुपये की नगदी मिली। सवाल यह है कि अगर अभिषेक को घर से बाहर जाना था, तो घर से और रुपये लेकर निकलता। वह रात में किसके साथ मुजफ्फरनगर से चला। रात में चलती ट्रेन से गिरता तो, शव रेलवे ट्रैक से दूर पड़ा मिलता। ट्रेन से नीचे गिरने से शव रेलवे ट्रैक के बीच में नहीं मिल सकता था। छात्र की मौत को लेकर कई अनसुलझे सवाल हादसे की ओर इशारा नहीं करते हैं। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया अपनी जांच में यही मान रही है कि छात्र की ट्रेन से नीचे गिरकर मौत हुई है। छात्र के साथ हादसा हुआ या फिर उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक के बीच में डाला गया। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोबाइल पर दोस्त अंकित को फोन आया था
मृतक छात्र अभिषेक के मोबाइल फोन पर हादसे के बाद बृहस्पतिवार की सुबह अंकित नाम के दोस्त का फोन आया था। दोस्त के फोन को पुलिस ने सुना। पुलिस को अंकित ने बताया कि अभिषेक को मेरे पास आना था। हम दोनों को बृहस्पतिवार को राजस्थान के झुंझुनू में स्थित एकेडमी में जाने के लिए निकलना था। पुलिस ने दोस्त को अभिषेक के साथ हुए हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की
मृतक छात्र के परिजनों का कहना है कि अभिषेक खतौली तक कैसे पहुंचा। उसके साथ कौन था। परिजनों ने अभिषेक की हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से अभिषेक की कॉल डिटेल निकलवा करके जांच पड़ताल कराने की मांग की है।


घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने से पता चलता है कि छात्र अभिषेक की मौत बुधवार की रात में किसी चलती ट्रेन से गिरकर हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हादसे की जानकारी का पता चल जाएगा। इसके बावजूद जांच पड़ताल की जा रही है - हरसरन शर्मा, इंस्पेक्टर, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed