फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विकास मेडियन पर रासुका अवधि तीन माह और बढ़ी

विकास मेडियन पर रासुका अवधि तीन माह और बढ़ी

Wed, 12 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
विकास मेडियन पर रासुका अवधि तीन माह और बढ़ी
विकास मेडियन पर रासुका अवधि तीन माह और बढ़ाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो अप्रैल 2018 के भारत बंद आंदोलन में हुए बवाल के आरोपी शहीद ऊधम सिंह सेना के प्रमुख विकास मेडियन पर रासुका की अवधि तीन माह के लिए बढ़ा दी गई है। शासन द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। रासुका अवधि बढ़ाए जाने के विरोध में शहीद ऊधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है।

एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में देशभर के अनुसूचित जाति के संगठनों ने दो अप्रैल 2018 को भारत बंद का एलान किया था। जनपद में बंद के दौरान उग्र भीड़ ने जमकर बवाल करते हुए नई मंडी थाने पर भी हमला कर दिया था, जिसमें दर्जनों वाहन फूंक डाले गए थे। यहां पुलिस व भीड़ के बीच हुई फायरिंग में गांव गादला निवासी अमरेश की गोली लगने से मौत भी हो गई थी। भीड़ ने जानसठ रोड पर रोडवेज बस फूंकने के साथ ही शहर भर में कई स्थानों पर जमकर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी की थी, जिससे पूरा शहर जल उठा था। इस मामले में जहां एक ओर शहर के सभी थानों में 46 मुकदमे दर्ज हुए थे, वहीं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उपकार बावरा, शहीद ऊधम सिंह सेना प्रमुख विकास मेडियन और अर्जुन सिंह पर रासुका भी लगाई गई थी। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उपकार बावरा की एक वर्ष की रासुका अवधि पूरी होने के बाद हाल ही में उसे रिहा किया गया है। विकास मेडियन पर नौ सितंबर 2018 को रासुका लगाई गई थी, जिसकी नौ जून को नौ माह की अवधि पूरी होने के बाद शासन ने इसे और तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। विकास मेडियन को हाईकोर्ट द्वारा अगस्त 2018 में ही बवाल के मामलों में जमानत दी जा चुकी है, लेकिन रासुका लगी होने के चलते उसे अब नौ सितंबर 2019 तक जेल में ही रहना होगा। उधर, विकास पर रासुका अवधि बढ़ाए जाने के विरोध में शहीद ऊधम सिंह सेना के जिलाध्यक्ष दिलशाद सलमानी ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed