{"_id":"5cfea7eabdec22071d1c0ab8","slug":"156019299410-khatauli-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवा करने का प्रयास
मंसूरपुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को सुबह के समय गांव के बाहर अगवा कर ले जाने का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पौत्री सोमवार की सुबह गांव के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। उसी समय एक युवक वैगनार कार लेकर आया और उसकी पौत्री को बदनीयती से जबरदस्ती कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। उसी समय किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को कार सहित पकड़ लिया। किशोरी को कार के अंदर से सकुशल बरामद किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी गांव पुरबालियान निवासी तालिब पुत्र ताहिर निकला। कार्यवाहक थाना प्रभारी वासिक सिद्दीकी ने बताया कि किशोरी के दादा की तहरीर पर आरोपी तालिब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और उसको जेल भेज दिया। किशोरी का मेडिकल भी कराया जाएगा।