फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांव बलीपुर में दहशत का आलम

गांव बलीपुर में दहशत का आलम

Sun, 09 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव बलीपुर में दहशत का आलम
गांव बलीपुर में दहशत का आलम
विज्ञापन

मीरापुर। गांव बलीपुरा में प्रेम-प्रसंग के चलते शुक्रवार सुबह हुई कुलदीप पुत्र बिल्लू की हत्या के बाद से गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। युवती पक्ष के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है और घर पर केवल एक वृद्धा ही मौजूद है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है, जिसके बाद हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रहीं हैं। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बलीपुरा निवासी अनुसूचित जाति के कुलदीप (23) पुत्र बिल्लू का एक सजातीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह कुलदीप खेत पर जा रहा था, जिसे युवती के भाइयों मनीष व शिवकुमार उर्फ शिब्बू पुत्रगण ब्रह्मसिंह और परिचित गुरुदीप व रणधीर पुत्रगण ओमवीर ने गोली मार दी थी। लहूलुहान कुलदीप को जानसठ सीएचसी ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हत्या से गुस्साए कुलदीप पक्ष के लोगों ने युवती पक्ष के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी थी। हत्या की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने बमुश्किल युवक पक्ष को समझाते हुए स्थिति पर काबू पाया था। देर रात एक ओर जहां पोस्टमार्टम के बाद कुलदीप के शव का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं थाना पुलिस ने कुलदीप की हत्या में शामिल युवती के भाई मनीष को चुड़ियाला लिंक मार्ग पर देर रात हुई मुठभेड़ में दबोच लिया था, जिसके पैर में भी गोली लगी थी। मुठभेड़ में युवती का दूसरा भाई शिवकुमार उर्फ शिब्बू फरार हो गया था। सनसनीखेज कुलदीप हत्याकांड के बाद से गांव बलीपुरा में तनाव के हालात बने हुए हैं, जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


युवती पक्ष का घरों से पलायन, केवल वृद्धा मौजूद
मीरापुर। गांव बलीपुरा में कुलदीप की हत्या किए जाने के बाद युवती पक्ष के लोगों ने हत्या के बाद युवक पक्ष द्वारा घरों में की गई तोड़फोड़ के बाद गांव से पलायन कर गए हैं। युवती पक्ष के घरों में केवल एक वृद्धा मौजूद है। वहीं, युवती को भी रिश्तेदारी में भेज दिया गया है। इसके साथ ही घर में बंधे पशुओं को भी रिश्तेदारी में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि चारे की समस्या उत्पन्न होने से उनके भूखो मरने की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि गांव बलीपुरा में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। एक हत्यारोपी मनीष को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। फरार हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ कई ठिकानों पर दबिशें दी गईं हैं और बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed