फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मकान में गोकशी पकड़ी, पिता-पुत्र फरार

मकान में गोकशी पकड़ी, पिता-पुत्र फरार

Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मकान में गोकशी पकड़ी, पिता-पुत्र फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने जामियानगर के एक मकान में छापा मार कर गोकशी पकड़ी। मौके से आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए, जबकि गोमांस के टुकड़े कर रही एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खालापार के जामियानगर में फैय्याज के घर गोकशी की सूचना मिली थी। जिस पर खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए और फैय्याज के घर पर छापा मारा। जहां गोकशी होती मिली। फैय्याज की बेटी गुलफ्शा को मौके से गोमांस काटते हुए पकड़ा गया, जबकि फैय्याज और उसका बेटा भूरा मकान में ऊपर चढ़कर जीने के दरवाजे बंद कर कुंडी लगाकर मकान से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल गोमांस, गाय के अवशेष और गोकशी के उपकरण बरामद किए। पशु चिकित्सक डॉ. नीरज को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। उन्होंने गोमांस होने की पुष्टि की। बाद में बरामद गोमांस का जमीन में दबवा दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार हुए आरोपी पिता-पुत्र और उसकी बेटी के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed