फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कवालकांड:-सचिन-गौरव हत्याकांड के छह कैदियों को आगरा जेल भेजा

कवालकांड:-सचिन-गौरव हत्याकांड के छह कैदियों को आगरा जेल भेजा

Tue, 04 Jun 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कवालकांड:-सचिन-गौरव हत्याकांड के छह कैदियों को आगरा जेल भेजा
सचिन-गौरव हत्याकांड के छह कैदियों को आगरा जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के सचिन-गौरव हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे छह कैदियों को शासन के आदेश पर मंगलवार रात साढ़े दस बजे आगरा जेल भेज दिया गया। फरवरी माह में अदालत ने उन्हें इस दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तभी ये यहां जिला कारागार में बंद थे। मंगलवार को दोनों पक्षों के जेल में आने के बाद उन्हें आगरा जेल स्थानांतरित करने की कार्रवाई की गई।
कवाल कांड ही साढ़े पांच साल पहले दंगे की वजह बना था। आठ फरवरी को अदालत ने मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या के मामले में कवाल निवासी सात आरोपियों मुजस्सिम, मुजम्मिल, फुरकान, जहांगीर, नदीम, अफजाल और इकबाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इनमें से मुजम्मिल जेल वार्डर चुन्नीलाल हत्याकांड का भी आरोपी है, जो कई साल से बुलंदशहर जेल में बंद है। बाकी छह यहां जिला कारागार में बंद थे। मंगलवार को शाहनवाज हत्याकांड के पांच आरोपी प्रहलाद सिंह, तेंदर उर्फ तेंदू, बिशन, देवेंद्र और जितेंद्र को भी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों पक्षों के जेल में आने को जिला प्रशासन ने शांति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनगर गंभीरता से लिया। इसके लिए डीएम अजय शंकर पाण्डेय ने शासन को अवगत कराया था। मंगलवार शाम को ही शासन से दोहरे हत्याकांड के छह कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने के आदेश आ गए। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शासन के आदेश पर मंगलवार रात में ही सचिन-गौरव हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे छह कैदियों मुजस्सिम, फुरकान, जहांगीर, नदीम, अफजाल और इकबाल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



विधायक भी मिलने पहुंचे जेल पर
मुजफ्फरनगर। शाहनवाज हत्याकांड में कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों से मिलने के लिए बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी जिला कारागार पर पहुंचे। उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह भी आरोपियों के साथ जिला कारागार तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed