फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अधिवक्ता की पत्नी से दिन निकलते ही लूटी चेन

अधिवक्ता की पत्नी से दिन निकलते ही लूटी चेन

Tue, 04 Jun 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की पत्नी से दिन निकलते ही लूटी चेन
अधिवक्ता की पत्नी से दिन निकलते ही लूटी चेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेखौफ बाइकर्स ने मंगलवार को दिन निकलते ही अधिवक्ता की पत्नी से तीन तोले सोने की चेन लूटकर सनसनी फैला दी। लुटेरों ने अंसारी रोड स्थित गंगलवाली गली में घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहीं थीं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर दुष्यंत सिंह की पत्नी पूनम देवी मंगलवार सुबह 6.30 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। जैसेे ही वे अंसारी रोड से पहले गंगलवाली गली में पहुंची, अचानक पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर तीन तोले सोने की चेन लूट ली और अंसारी रोड की तरफ फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए उनका पीछा भी किया, लेकिन वे चंद मिनटों में ही नौ-दो-ग्यारह हो गए। सूचना पर अधिवक्ता दुष्यंत सिंह व अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। दिन निकलते ही हुई वारदात से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सिविल लाइंस थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बाइकर्स की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



थाने से बमुश्किल पांच सौ मीटर दूर है घटनास्थल
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता की पत्नी से दिन निकलते ही चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार लुटेरे पुलिस से कितने बेखौफ थे, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जिस जगह लूट की घटना को अंजाम दिया गया, वहां से सिविल लाइंस थाने की दूरी बामुश्किल पांच सौ मीटर दूर है। यही नहीं, सिविल लाइंस थाने के ठीक सामने महिला थाना और बराबर मेें सीओ नई मंडी व सीओ सिटी के ऑफिस भी स्थित हैं। इसके अलावा, कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन भी है। इसके बावजूद बेखौफ लुटेरों ने चेन लूट को अंजाम दे डाला, जिससे अधिवक्ताओं में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर भी आक्रोश है। एडवोकेट दुष्यंत सिंह ने बताया कि घटना को शासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों के भी संज्ञान में डालते हुए पुख्ता कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed