{"_id":"5cf6b611bdec2206fd72d5a8","slug":"155967233316-muzaffarnagar-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्हूपुरा से मां-बेटी नकदी-जेवर लेकर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मल्हूपुरा से मां-बेटी नकदी-जेवर लेकर लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हूपुरा से मां-बेटी नकदी-जेवर लेकर लापता
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ नकदी-जेवरात लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पति ने मोहल्ले की ही महिला व उसके पति-बेटे पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी साजिद ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। 24 अप्रैल को वह काम पर गया था। घर लौटने पर पत्नी नजमा और छह साल की बेटी नहीं मिली। घर से तीन लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे। पीड़ित के अनुसार, पत्नी-बेटी की तलाश करने पर मोहल्ले के ही रियाज, उसकी पत्नी सलमा व बेटे कौसर उर्फ आरिफ द्वारा उन्हें अपहरण कर ले जाने का पता चला। इस पर उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी इंटर की छात्रा के साथ चार दिन पूर्व गांव के ही युवक शंकर ने छेड़छाड़ करते हुए उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया था। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को मिमलाना से गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।