फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूट का खुलासा न होने पर आंदोलन करेगी बार एसोसिएशन

लूट का खुलासा न होने पर आंदोलन करेगी बार एसोसिएशन

Tue, 04 Jun 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट का खुलासा न होने पर आंदोलन करेगी बार एसोसिएशन
लूट का खुलासा न होने पर आंदोलन करेगी बार एसोसिएशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा के यहां हुई लूट की घटना का खुलासा नहीं होने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
फैंथम हाल में आयोजित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष सैयद नसीर हैदर काजमी अध्यक्षता और महासचिव प्रदीप कुमार मलिक के संचालन में हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नई मंडी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता उर्मिला शर्मा के घर में हुई लूट का खुलासा अगर पुलिस ने छह जून तक नहीं किया तो डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी। बैठक में यह भी विचार किया गया कि किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमे में कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा। बैठक में नीरज कांत कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, जय प्रकाश आजाद, प्रेम दत्त त्यागी, संजीव गौतम, भारतवीर अहलावत, ओकांर सिंह तोमर, सुखपाल सैनी, कलीराम, चंद्रवीर सिंह, सुनील दत्त शर्मा, मनु मलिक, सानूज मलिक, मोहम्मद इस्लाम, मुनेश चंद त्यागी, कामरान हसनैन, सत्यवीर पंवार, राजीव कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed