{"_id":"5cf6b5eebdec22077441551f","slug":"155967229718-muzaffarnagar-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में नोटरी अधिवक्ता व रिटायर्ड पशु चिकित्सक को बंधक बनाकर की गई लूट में पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम काफी हद तक खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को चिह्नित भी कर लिया गया है, जिसके बाद उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
नई मंडी कोतवाली के ठीक पीछे सोमवार सुबह तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा व उनके पति रिटायर्ड पशु चिकित्सक डॉ प्रेमप्रकाश सिंह को बंधक बनाकर लाखों की नकदी-जेवरात लूट लिए थे। करीब डेढ़ घंटे तक बेखौफ लुटेरे घर में ही रहे थे, जिन्होंने पूरा घर खंगाल डाला था। दिनदहाड़े थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस की जमकर फजीहत हुई थी। हालांकि जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीनों लुटेरे कैद हो गए थे, जिनकी फुटेज के आधार पर पहचान कर लिए जाने के दावे अफसरों द्वारा किए जा रहे हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।