फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फल विक्रेता से रंगदारी मांगने में क्राइम ब्रांच टीम जांच करने में जुटी

फल विक्रेता से रंगदारी मांगने में क्राइम ब्रांच टीम जांच करने में जुटी

Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
फल विक्रेता से रंगदारी मांगने में क्राइम ब्रांच टीम जांच करने में जुटी
फल विक्रेता से बंद कमरे में पूछताछ की
विज्ञापन

खतौली। फल विक्रेता दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया है। सीओ ने फल विक्रेता और उसके परिजनों से पूछताछ की। क्राइम ब्रांच टीम को रंगदारी मांगने को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं। सीओ और क्राइम ब्रांच टीम ने थाने में पीड़ित फल विक्रेता से बंद कमरे में पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी फल विक्रेता जुनेद पुत्र इरफान के मकान में शुक्रवार की रात में बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए चिट्ठी लिखकर डाल दी थी। चिट्ठी में दस लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर फल विक्रेता व उसके भाइयों की हत्या करने की भी धमकी लिखी थी। रविवार को इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने फल विक्रेता के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रंगदारी के मामले में पुलिस को कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही पकड़ करके इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed