{"_id":"5ced84ccbdec22076f511dfc","slug":"15590699487-muzaffarnagar-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी ना होने पर इस्पेक्टर से मिलकर जताया रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती की बरामदगी ना होने पर इस्पेक्टर से मिलकर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। दो सप्ताह बाद भी युवती का सुराग न लगने पर परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग की। इस दौरान कुछ लोगों की इंस्पेक्टर से हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जल्द ही युवती का सुराग लगाने का आश्वासन दिया।
करीब दो सप्ताह पूर्व कस्बा निवासी दूसरे समुदाय की एक युवती पास एक गांव के हिंदू समाज के युवक के साथ घर से फरार हो गई थी। जिसमें गत 22 मई को युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद तक भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए युवती के परिजनों ने मंगलवार को कई लोगों के साथ थाने पहुंचे और हंगामा किया। इंस्पेक्टर से युवती को बरामद करने की मांग की। इस दौरान मौजूद लोगों द्वारा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस बीच उनकी इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसकी पुलिस द्वारा पुष्टि कर ली गई है। युवती को जल्द बरामद कर कोर्ट में ब्यान कराए जाएंगे और कोर्ट के आदेशों पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कल्लू अहमद, छम्मन, शमीम मलिक, नफीस फरीदी, अफजाल, सद्दू अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।