{"_id":"5ced83e4bdec220779075e10","slug":"155906971612-muzaffarnagar-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप में पोस्ट करने पर ईओ ने कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रुप में पोस्ट करने पर ईओ ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप में की गई एक पोस्ट पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पोस्ट में नगर पालिका में घोटाले समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। शहर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
नगर पालिका में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक नए मामले में अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने सोशल मीडिया ग्रुप में पालिका के खिलाफ पोस्ट करने पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में ईओ ने कहा है कि खरी-खरी ग्रुप तथा अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में विकास वर्मा व अन्य ने नगर पालिका के संबंध में एक भ्रामक पोस्ट की है। इससे नगर पालिका की छवि धूमिल हुई है। इस पोस्ट में नगर पालिका और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गलत आरोप लगाए गए हैं। बताया जाता है कि पोस्ट में नगर पालिका में घोटाला होने तथा अधिकारियों की संलिप्तता आदि की बात कही गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, ईओ का कहना है कि उन्होंने जिस ग्रुप में पोस्ट की गई उसके एडमिन का नाम तहरीर में दिया है। उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को नामजद करना नहीं है।
चार जून को होगी नगरपालिका बोर्ड की बैठक
मुुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक चार जून को सवेरे दस बजे से होगी। मंगलवार की देर शाम बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया। एजेंडे को लेकर दिन भर माथापच्ची चलती रही। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, ईओ ओम गिरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों में देर शाम तक बैठक के एजेंडे को विचार होता रहा।