फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डॉ. संजीव बालियान का नाम लिखा पत्थर तोड़ा

डॉ. संजीव बालियान का नाम लिखा पत्थर तोड़ा

Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान का नाम लिखा पत्थर तोड़ा
बुढ़ाना/परासौली (मुजफ्फरनगर)। राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत परासौली-जोगियाखेड़ा लिंक मार्ग का निर्माण पूरा होने पर लोकार्पण के लिए लगाया गया डॉ. संजीव बालियान के नाम का पत्थर दूसरे समुदाय के किशोरों ने तोड़ दिया। गांव वालों ने पत्थर तोड़ने वाले दो आरोपियों को पकड़कर परासौली चौकी पुलिस को सौंप दिया जबकि एक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव परासौली के माता के थान के पास से जोगियाखेड़ा गांव तक लिंक मार्ग का निर्माण कार्य दो दिन पहले पूरा हुुआ है। इस मार्ग का निर्माण राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल की ओर से करवाया गया है। ग्रामीण सचिन, पिंटू, राहुल व संजीव के मुताबिक मार्ग का लोकार्पण होना बाकी है। निर्माण कार्य पूरा होने पर डॉ. संजीव बालियान के नाम का पत्थर माता के थान के पास दो दिन पहले ही लगा दिया गया था। आरोप है कि लोकसभा चुनाव में डॉ. संजीव बालियान की जीत से नाखुश जोगियाखेड़ा गांव के तीन किशोर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे परासौली गांव पहुंचे और लोकार्पण के लिए लगाए गए पत्थर को ईंटों से तोड़ दिया। इसी दौरान परासौली गांव के ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परासौली चौकी से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और पकड़े गए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपी नासमझ और किशोर थे। पूछताछ के बाद हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया गया है। मगर, पुलिस मामले में इस बात की जानकारी जुटा रही है कि कहीं इसके पीछे अन्य लोगों का हाथ तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed