फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में चोरी करते तीन बदमाश दबोचे

घर में चोरी करते तीन बदमाश दबोचे

Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी करते तीन बदमाश दबोचे
घर में चोरी करते तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंबा विहार में अधिवक्ता के घर में सीढ़ी लगाकर घुसे तीन बदमाशों को चोरी करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया। आरोपियों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार निवासी अधिवक्ता अंजुम खान ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे उनके घर के पास स्थित खाली प्लाट में सीढ़ी लगाकर तीन बदमाश छत के रास्ते अंदर घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसने के बाद अधिवक्ता के पर्स से चार हजार की नकदी के साथ ही जरूरी कागजात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उसी समय आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई, जिसके बाद उन्होंने घर में घुसे बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंबा विहार के ही शाहनूर पुत्र शमशाद, सुलेमान पुत्र अशफाक और शाहनवाज पुत्र इकबाल हैं। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed