Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer on motorcycle killed after being hit by a car; two brothers injured

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो भाई घायल

Fri, 13 Nov 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Laborer on motorcycle killed after being hit by a car; two brothers injured
- मवाना मार्ग पर गांव नंगला हरेरू के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- रामपुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी कर लौट रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा (मेरठ)। मवाना मार्ग पर गांव नंगला हरेरू के पास शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे कार बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली के गांव खोकरी निवासी तीन भाई घायल हो गए। घायलों पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल सादिक (18) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की कार कब्जे में ले ली है। वहीं मृतक के परिजनों ने एंबुलेंस घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। मृतक के बड़े भाई ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव खोकरी निवासी सादिक, साकिब पुत्र हारून छोटे मवाना के पास रामपुर में भट्ठे पर मजदूरी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वह नंगला हरेरू के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सादिक व साकिब घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फलावदा सीएचसी में उपचार के लिए भिजवाया, जहां चिकित्सक ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रास्ते में खड़ी मिली आरोपी चालक की कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए कहा कि यदि हादसे की सूचना मिलने के बाद समय रहते एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच जाती तो सादिक को बचाया जा सकता था। फलावदा थाना प्रभारी गौरव सिंह ने लोगों को समझा कर शांत किया तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई तालिब ने बताया कि सादिक, साकिब और फिरोज छोटे मवाना के पास रामपुर में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम सादिक व साकिब काम खत्म कर अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। नंगला हरेरू के पास हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनकर भट्ठे पर मौजूद तीसरा भाई फिरोज मौके की ओर चला तो वह भी रास्ते में गिरकर घायल हाे गया। वह पांच भाई हैं। मृतक सादिक चौथे नंबर का था। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक सादिक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को हिरासत में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed