{"_id":"6af7454c688d1e04d90956e6","slug":"two-thieves-arrested-one-injured-in-a-police-encounter-in-dadri-noida-news-c-23-1-lko1064-111962-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी में पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी में पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन
फोटो
-साथी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल और जेवर बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और घरों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, हथियार और आभूषण बरामद किए हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि दादरी पुलिस टीम आरवी नॉर्थलैंड के पास नई बस्ती मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर श्मशान घाट की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दादरी के मोहल्ला मेवातियान निवासी साजिद उर्फ टिचकले उर्फ सतमोला के पैर में गोली लगी। उसके साथी रिजवान उर्फ काले को पुलिस ने कांबिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने साजिद से तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। रिजवान के पास से एक चाकू मिला।
चोरी की घटनाओं का खुलासा : पूछताछ में आरोपियों ने दो बंद मकानों में चोरी की बात कबूली। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले दोनों ने नया गांव बसंतपुर स्थित एक मकान में चोरी की थी। इसके अलावा, दो दिन पहले अपने दो अन्य साथियों के साथ सूरजपुर विहार कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाया था। चोरी किए गए आभूषण आपस में बांट लिए थे। वे इन आभूषणों को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों चोरी के मामलों में दादरी कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। उनके पास से दो जोड़ी चांदी की पायल, दो पीली धातु की अंगूठियां और एक चेन भी मिली है। साजिद के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी और आबकारी अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रिजवान के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी से जुड़े आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक संपर्कों और चोरी की घटनाओं में शामिल उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।