फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ था दो गुटों में विवाद

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ था दो गुटों में विवाद

Mon, 20 May 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ था दो गुटों में विवाद
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ था दो गुटों में विवाद
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बीआईटी इंस्टीट्यूट में चार अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद एक गुट के छात्रों ने कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया था। इसके चलते कार्यक्रम को निर्धारित समयावधि से पहले ही खत्म कर दिया गया था। हालांकि जमकर हंगामा होने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने मामले में न तो किसी तरह की आंतरिक कार्रवाई की थी और न ही पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा किसी भी गुट के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न होने और चार अप्रैल के बाद मामले को खत्म होना माना जा चुका था, लेकिन छात्रों के एक गुट में इसे लेकर आक्रोश पनप रहा था। माना जा रहा है कि चार अप्रैल को हुए विवाद और कॉलेज प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर छात्रों के एक गुट में पनप रहे आक्रोश के चलते सोमवार की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

दहशत फैलाना था मकसद, छात्राओं को भी नहीं बख्शा
मीरापुर। बीआईटी के आयुर्वेदिक कॉलेज में हुए हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों का मकसद दहशत फैलाना था। यही कारण रहा कि हमलावरों ने कॉलेज कैंपस में घुसने के बाद किसी विशेष छात्र को निशाना नहीं बनाया, बल्कि जो भी सामने आया, उसे ही लाठी-डंडों व हॉकियों से पीटा गया। यहां तक कि छात्राएं भी सामने आईं तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कॉलेज में घुसकर मारपीट की है। हमले में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिन्हें जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed