{"_id":"5ce2ef55bdec22074d53c1e9","slug":"155837633020-muzaffarnagar-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बीआईटी संस्थान के आयुर्वेदिक कॉलेज में सोमवार दोपहर हमलावरों ने छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से कॉलेज कैंपस में अफरातफरी का आलम हो गया। हमले में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कॉलेज मैनेजमेंट की तहरीर पर छह नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की तलाश में टीमें गठित कर दबिश दी जा रहीं हैं। हमले के कारण छात्रों के बीच चल रही टशन बताया गया है।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित बीआईटी कॉलेज के बी ब्लॉक में स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे दो बोलेरो तेजी के साथ कॉलेज कैंपस में पहुंचकर रुकी। बोलरो से 15 से अधिक युवक हाथों में लाठी-डंडे व हॉकियां लेकर उतरे और सीधे कॉलेज बिल्डिंग में दाखिल हो गए। इसके बाद युवकों ने छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया। हमलावरों के सामने जो भी छात्र-छात्राएं सामने आए उसे पीटा गया। दुस्साहसिक हमले में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिससे कॉलेज कैंपस में अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर कॉलेज स्टाफ ने एकत्र होकर हमलावरों का विरोध करते हुए उनकी घेराबंदी शुरू की, जिस पर वे दोनों गाड़ियों में सवार होकर धमकियां देते हुए गांव कासमपुर खोला की तरफ फरार हो गए। बीएएमएस के छात्र-छात्राओं पर कॉलेज कैंपस में घुसकर किए गए हमले की दुस्साहसिक वारदात की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर पंकज त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायल छात्र-छात्राओं को एंबुलेंस से जानसठ सीएचसी पहुंचाया। वहां जानसठ के गांव भलवा निवासी महताब की हालत गंभीर बताई जा रही है। संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार मुकुल जैन ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की तलाश जारी है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हमले में घायल छात्र-छात्राएं
मीरापुर। बीआईटी के आयुर्वेदिक कॉलेज में हमले में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। घायल छात्र-छात्राओं में महताब निवासी गांव भलवा जानसठ, सलमान निवासी धामपुर, साकिब निवासी नयागांव ककरौली, जूबी जैदी निवासी चांदपुर, शकील निवासी मवाना, विकासराज निवासी नगीना, रविंद्र निवासी लखीमपुर, सोहनवीर निवासी हिसार और अक्षय निवासी चांदपुर समेत अन्य शामिल हैं। घायल छात्रों में से गांव भलवा निवासी महताब की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज की गई है रिपोर्ट
मीरापुर। संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार मुकुल जैन द्वारा दी गई तहरीर में रोहित निवासी पहाड़ी दरवाजा नगीना, विवेकपाल निवासी गांव कासमपुर खोला, सुंदरम निवासी मठिया मोहन चंपारण बिहार, शिवम भवानी निवासी छींपीवाला मेरठ, विपिन निवासी कासमपुर खोला और विकास पाल निवासी नगीना को नामजद किया गया है। इनके साथ ही 15-20 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।