{"_id":"5ce2ef48bdec2207594b12d8","slug":"155837631715-muzaffarnagar-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी अमित बालियान की हत्या से काकड़ा में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी अमित बालियान की हत्या से काकड़ा में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी अमित बालियान की हत्या से काकड़ा में मचा कोहराम
शाहपुर। शामली में पेस्टीसाइड्स विक्रेता अमित बालियान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से उसके गांव काकड़ा में कोहराम मचा हुआ है। अमित करीब दस साल से शामली में दुकान करता था और रोजाना बस द्वारा घर से शामली आता-जाता था।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी अमित बालियान (30) पुत्र तेजपाल सिंह करीब दस साल से शामली में पेस्टीसाइड्स की दुकान करता था। वह रोजाना बस द्वारा गांव से शामली आता-जाता था। अमित के पिता की करीब पांच साल पूर्व मौत हो चुकी है और फिलहाल उसके परिवार में मां ओमकारी देवी के साथ ही बड़ा भाई विपिन और दो छोटे भाई अनित व सुनित हैं। इकलौती बहन की भी शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार अमित की शादी करीब चार साल पूर्व शामली के गांव मालेंडी निवासी युवती से हुई थी, जिससे उसे ढाई साल की बेटी भी है। करीब एक साल से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते करीब छह माह से अमित की पत्नी अपनी बेेटी के साथ मायके में ही रह रही है। पुलिस हत्या के पीछे पत्नी से विवाद के बिंदु को भी शामिल कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, अमित की हत्या की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन शामली के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद काकड़ा में ही अमित के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।