{"_id":"5ce2ef42bdec220734074c88","slug":"15583763118-muzaffarnagar-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक क्रिया को लेकर भिड़े सगे भाइयों के परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तांत्रिक क्रिया को लेकर भिड़े सगे भाइयों के परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक क्रिया को लेकर भिड़े सगे भाइयों के परिवार
भोपा। गांव निरगाजनी में तांत्रिक क्रिया किए जाने के आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी सगे भाइयों राजेंद्र व तपेंद्र अलग-अलग रहते हैं। पिछले तीन दिन से दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच एक-दूसरे पर तांत्रिक क्रियाएं करने-कराने के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए मामले को रफा-दफा करा दिया था। सोमवार सुबह एक बार फिर दोनों परिवारों की महिलाएं तांत्रिक क्रियाएं कराने का आरोप लगाते हुए भिड़ गईं, जिसके बाद उनके परिजन भी आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।