{"_id":"5ce2ee4bbdec2207132d6cfa","slug":"15583760634-muzaffarnagar-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में तारीख पर पहुंचे युवक पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने बमुश्किल युवक की जान बचाई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का जानसठ रोड स्थित कॉलोनी निवासी महिला के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसका वाद कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को उक्त वाद में तारीख थी। इस वजह से दोनों पक्ष कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान महिला व युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुस्साई महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल युवक को बचाया। बाद में दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने जा पहुंचे और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।