फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई

कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई

Mon, 20 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई
कचहरी परिसर में छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में तारीख पर पहुंचे युवक पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने बमुश्किल युवक की जान बचाई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का जानसठ रोड स्थित कॉलोनी निवासी महिला के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसका वाद कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को उक्त वाद में तारीख थी। इस वजह से दोनों पक्ष कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान महिला व युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुस्साई महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल युवक को बचाया। बाद में दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने जा पहुंचे और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed