फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार

विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 20 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार
विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/रोहाना। क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा काफी समय से कक्षा सात की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा करते हुए आरोपी शिक्षक की धुनाई कर दी। बाद में आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र निवासी एक किशोरी कक्षा-सात की छात्रा है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उर्दू विषय के सहायक अध्यापक नाजिश अहमद पिछले बृहस्पतिवार से छात्रा के साथ छेड़छाड़ के साथ ही उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। विरोध करने पर आरोपी द्वारा छात्रा को डराया-धमकाया जाता था, जिससे पीड़ित छात्रा चुप्पी साधे हुए थी। सोमवार को भी छात्रा स्कूल पहुंची, जहां आरोपी अध्यापक ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं, जिस पर पीड़िता स्कूल से बीच में ही घर जा पहुंची और परिजनों को अध्यापक की करतूत से अवगत कराया। छात्रा की आपबीती सुन परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंचे और आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ..........
शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि आरोपी अध्यापक नाजिश अहमद के खिलाफ छात्रा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित
मुजफ्फरनगर। रोहाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक नाजिश अहमद को बीएसए योगेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से इस संबंध में सूचना मिलने पर चरथावल बीईओ अलका अग्रवाल को जांच के लिए मौके पर भेजा था। बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने अपनी जांच में शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए। उन्होंने जांच रिपोर्ट में आरोपी शिक्षक के निलंबन की संस्तुति की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed