{"_id":"5c97d5f1bdec226dae669893","slug":"151553454577-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता दो सहेलियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन से लापता दो सहेलियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से लापता दो सहेलियां बरामद
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व लापता हुईं सहेलियों को पुलिस ने लिंक मार्ग से बरामद कर लिया। दोनों को पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जिनके बाद में कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सहेलियां 19 मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गईं थीं। इनमें से एक बालिग व दूसरी नाबालिग है। परिजनों ने हरसंभव तलाश की, लेकिन दोनों सहेलियों का सुराग नहीं लगा। मामले में नाबालिग सहेली के पिता ने दूसरी युवती पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिससे मामले में समलैंगिकता की चर्चाएं उड़ने लगीं थी, जिसके चलते पुलिस भी दोनों की तलाश में जुट गई थी। एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि तलाश के दौरान शनिवार को दोनों सहेलियों को गांव के लिंक मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपनी एक बहन के यहां घूमने के लिए जाने की जानकारी दी है। एसआई के शब्दों में, रिश्तेदारी में घूमने के बाद वे खुद ही घर लौट रहीं थी, कि रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों सहेलियों के बीच समलैंगिकता जैसा रिश्ता होने की बात भी सामने नहीं आ पाई है, जिसके चलते उन्हें पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसआई का कहना है कि दोनों सहेलियों से युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।