फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपहरण कर महिला के साथ गैंगरेप, गांव में तनातनी

अपहरण कर महिला के साथ गैंगरेप, गांव में तनातनी

Wed, 27 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर महिला के साथ गैंगरेप, गांव में तनातनी
अगवा कर महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव में सोमवार की देर रात चार युवकों ने घर से महिला का अपहरण कर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी एक समुदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात वह अपने पति व बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। देर रात गांव के ही एक समुदाय विशेष के दो युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस आए तथा उसका अपहरण करके जंगल में ले गए। जंगल में युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं, घर में पत्नी को न पाकर पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई और परिजनों के साथ जंगल में महिला को तलाश किया। पुलिस व परिजनों को गन्ने के खेत में महिला बदहवास हालत में मिली। थानाध्यक्ष जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आरोपी पक्ष की ओर से पीड़िता के परिजनों के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed