फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती के बैंक खाते से 15 हजार उड़ाए

युवती के बैंक खाते से 15 हजार उड़ाए

Fri, 22 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवती के बैंक खाते से 15 हजार उड़ाए
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आखलौर निवासी आरजू शर्मा ने बताया कि उसका बैंक खाता पीएनबी में है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से कुछ समय पूर्व 15 हजार रुपये धोखाधड़ी कर साफ कर दिए। तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे में किसान घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना कलां निवासी विदुर त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई शुगर मिल से गन्ना डालकर भैंसा-बुग्गी लेकर लौट रहा था। आरोप है कि रोहाना में तेज रफ्तार कार ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में भैंसा-बुग्गी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही किसान भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला से मारपीट, धमकी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ अकारण गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed