{"_id":"6aba62387c0dd8b17604555b","slug":"youth-arrested-with-a-pistol-and-two-cartridges-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118170-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पिस्टल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पिस्टल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2026 06:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कमिश्नरेट पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्याम नगर निवासी अनमोल (24) के रूप में हुई।
सीआईए स्टाफ लुधियाना की टीम ने तलाशी के दौरान आराेपी से हथियार बरामद किए। थाना डिवीजन पांच पुलिस ने अनमोल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एडीसीपी क्राइम रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपी आपराधिक वारदात में संलिप्त था। पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस उससे उसके पुराने मामलों की जानकारी ले रही है। हथियार के स्रोत और संभावित वारदात के बारे में भी पूछताछ जारी है।