फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth dies under suspicious circumstances after visiting Dargah

Roorkee News: दरगाह में हाजिरी के लिए आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances after visiting Dargah
दरगाह अब्दाल शाह क्षेत्र में हाजिरी के लिए पत्नी के साथ आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंसुल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, पिरान कलियर के अब्दाल शाह बस्ती क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। बताया गया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ दरगाह में हाजिरी के लिए आया हुआ था। इसी दौरान उसने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पत्नी और आसपास मौजूद लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद युवक के परिवार में भी मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed