फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुजड़ू में लेनदेन को लेकर फायरिंग, हड़कंप

सुजड़ू में लेनदेन को लेकर फायरिंग, हड़कंप

Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुजड़ू में लेनदेन को लेकर फायरिंग, हड़कंप
सुजड़ू में लेनदेन के विवाद में फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर फायरिंग होने से दहशत पसर गई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ूू में अनीस व जुनैद पक्ष के बीच करीब 35 हजार रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई थी, लेकिन उस समय आसपास के मौअज्जिज लोगों ने उनमें बीचबचाव करा दिया था। रविवार सुबह एक बार फिर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे को डराने के लिए ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरातफरी के साथ ही दहशत का भी माहौल बन गया। दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मामले में दोपहर बाद तक कुछ लोग शहर कोतवाली में समझौता कराने की कवायद में जुटे रहे, जिसके चलते किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। इस पर पुलिस ने वहलना चौकी इंचार्ज एसआई कपिलदेव की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शरारती तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed